एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:32

महाकाल मंदिर में 18 घंटे की सतत नृत्यांजलि और तालांजलि

उज्जैन, 26 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान महाकालेश्वर के चरणों में 18 घंटे की सतत नृत्यांजलि और तालांजलि अर्पित की जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत आज प्रातःकालीन भस्म आरती के बाद हुई। कलाकार लगातार नृत्य और तबला वादन के माध्यम से भगवान महाकालेश्वर की आराधना कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह नृत्यांजलि और तालांजलि कार्यक्रम रात्रिकालीन शयन आरती तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंदिर परिसर में मौजूद दर्शनार्थी कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद ले रहे हैं।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उज्जैन महाकाल नृत्यांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/05/26 10:43
पिछला अपडेट
26/05/26 10:43
स्थान
India