एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:59

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन, 10 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने श्रावण के दूसरे सोमवार को आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने श्री सिन्हा का स्वागत एवं सत्कार किया। उपराज्यपाल श्री सिन्हा से पूर्व सांसद एवं विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी भेंट की।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उज्जैन महाकालेश्वर भस्म आरती मनोज सिन्हा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 07:13
पिछला अपडेट
10/08/26 07:13
स्थान
India