एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:56

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सागोती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उज्जैन, 28 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सड़क मार्ग से खाचरौद से उज्जैन आगमन के दौरान उन्हेल रोड स्थित ग्राम तुमड़ावदा पहुंचकर श्री सागोती माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उज्जैन मुख्यमंत्री माता दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 13:53
पिछला अपडेट
28/08/26 13:53
स्थान
India