एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:51

जनजातीय संग्रहालय में तीन दिवसीय 'जननायक समारोह' का आयोजन

भोपाल, 20 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय में गोंड जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक परंपराओं, शौर्यगाथाओं, आध्यात्मिक विश्वासों और जीवन-मूल्यों को नृत्य-नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय 'जननायक समारोह' का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में प्रतिदिन शाम 6.30 बजे गोंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित नृत्य-नाट्यों का मंचन किया जाएगा। समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। समारोह के पहले दिन 21 अगस्त को 'राजा पेमलशाह' नृत्य-नाट्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसका निर्देशन रामचंद्र सिंह तथा संगीत मिलिन्द त्रिवेदी का है। 22 अगस्त को 'राजा लौहगुण्डी'…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
101
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. जनजातीय संग्रहालय समारोह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 12:16
पिछला अपडेट
20/08/26 12:16
स्थान
India