एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:21

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के लिए आए बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु

शिवपुरी, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोलारस अनुविभाग के ग्राम सडबूंडदा निवासी बादल सिंह यादव मंगलवार को अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे थे। वह कलेक्टर परिसर के बाहर बैठे थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. जनसुनवाई बुजुर्ग तबीयत मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 10:48
पिछला अपडेट
18/08/26 10:48
स्थान
India