एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

टाइगर रिजर्व में अवैध लकड़ी जब्त

सागर, 18 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र नौरोदेही बीट पुसेरा में वन विभाग ने अवैध रूप से संग्रहीत लकड़ी जब्त की है।
वन विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को की गई कार्रवाई में करीब 120 नग (लगभग 6 घन मीटर) सागौन सहित अन्य प्रजाति की लकड़ी बरामद की गई। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
वन विभाग की टीम ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. टाइगर रिजर्व लकड़ी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/04/26 00:00
पिछला अपडेट
18/04/26 00:00
स्थान
India