एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:18

ताप्ती महाआरती में सांड घुसने से अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु घायल

बैतूल, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित महाआरती के दौरान रविवार रात एक सांड के श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। परिक्रमा मार्ग पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया, जिसके बाद महाआरती का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब आठ बजे ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ताप्ती की महाआरती में शामिल होने के लिए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. ताप्ती महाआरती सांड घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 08:52
पिछला अपडेट
20/07/26 08:52
स्थान
India