एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:23

दतिया उपचुनाव के तहत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दतिया, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (एसवीईईपी) गतिविधियों का आयोजन किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालयीन स्टाफ को लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही "एक पौधा लोकतंत्र के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. दतिया उप चुनाव जागरूकता कार्यक्रम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/07/26 09:57
पिछला अपडेट
15/07/26 09:57
स्थान
India