एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:14

भोजशाला से लगी जमीन पर जुमे की नमाज, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

धार, 31 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर से लगी भूमि पर शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई। बारिश और कीचड़ के कारण प्रशासन ने जमीन समतल कर तिरपाल बिछाने की व्यवस्था कराई। इस दौरान कुछ स्थानीय रहवासियों ने संबंधित भूमि को निजी बताते हुए विरोध जताया, जिसे अधिकारियों ने समझाइश देकर शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने भोजशाला परिसर से सटी भूमि पर नमाज की व्यवस्था की। सुबह से रुक-रुक कर बारिश होने के कारण प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमीन समतल कर तिरपाल बिछाई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. धार भोजशाला नमाज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/07/26 13:31
पिछला अपडेट
31/07/26 13:31
स्थान
India