एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:09

भोजशाला परिसर को लेकर सकल पंच रजक समाज ने सौंपा ज्ञापन

धार, 13 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार नगर स्थित भोजशाला परिसर में धार्मिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर सकल पंच रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने भोजशाला परिसर में नमाज नहीं करवाए जाने तथा हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं और आस्था से जुड़े विषयों को लेकर अपनी मांग रखी। समाज ने ज्ञापन में कहा कि भोजशाला परिसर को लेकर न्यायालयों द्वारा समय-समय पर दिए गए आदेशों एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत न हों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. धार भोजशाला रजक समाज ज्ञापन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/08/26 12:26
पिछला अपडेट
13/08/26 12:26
स्थान
India