एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:17

आलू के बोरों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 130 पेटी अवैध शराब जब्त

नरसिंहपुर, 07 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेन्दूखेड़ा पुलिस ने जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 130 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार शराब को आलू के बोरों के पीछे छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पिकअप वाहन सहित अवैध शराब जब्त कर ली है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. नरसिंहपुर शराब जब्ती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/08/26 14:04
पिछला अपडेट
07/08/26 14:04
स्थान
India