एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:02

नशे से दूर रहने का सबसे बेहतर तरीका खेलकूद और शिक्षा : एसपी शर्मा

धार, 24 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार धार जिले में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत कुक्षी स्थित एकलव्य आदर्श शासकीय आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं को भीतर से खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने का सबसे बेहतर तरीका खेलकूद और शिक्षा है। यदि युवा खेल और पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो बुरी आदतों से स्वतः दूर रहेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. नशामुक्ति अभियान धार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 15:26
पिछला अपडेट
24/07/26 15:26
स्थान
India