एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:10

बहू को लेने पहुंचे परिवार पर हमला, एक व्यक्ति की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

बैतूल, 22 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब बहू को मायके से विदा कराने पहुंचे एक परिवार पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर शाम भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में हुई। मरामझिरी निवासी प्रवीण मरकाम अपने परिवार के साथ बड़े बेटे की पत्नी को वापस ससुराल लाने के लिए उसके मायके पहुंचे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र परिवाद विवाद मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/06/26 11:04
पिछला अपडेट
22/06/26 11:04
स्थान
India