एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:54

साधारण कपड़ों में कोतवाली पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मुरैना, 21 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा देर रात साधारण कपड़ों में अचानक कोतवाली थाना पहुंचे, जहां प्रारंभ में पुलिस कर्मी उन्हें पहचान नहीं सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाद में पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने स्वयं अपना परिचय दिया, जिसके बाद थाना परिसर में हलचल मच गई। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने में गंदगी और टूटी-फूटी कुर्सियां देखकर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताई तथा थाना प्रभारी अमित भदौरिया को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. पुलिस अधीक्षक पहचान निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/05/26 08:19
पिछला अपडेट
21/05/26 08:19
स्थान
India