एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:36

पटवारी भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर छह युवकों के खिलाफ एफआईआर

भिण्ड, 6 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जी पीजीडीसीए प्रमाण पत्र लगाकर नियुक्ति हासिल करने वाले छह युवकों के खिलाफ करीब 18 वर्ष बाद मामला दर्ज किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बताया कि वर्ष 2008 में आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों से कंप्यूटर संबंधी प्रमाण पत्र मांगे गए थे। इस दौरान भिण्ड जिले के पंकज यादव, रंजीत तोमर, वंदना सोनी, पूनम मिश्रा, अशोक कुमार और अरुण मांझी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी पाई गई। जांच में सामने आया कि पहले प्रस्तुत किए गए कंप्यूटर प्रमाण पत्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. फर्जी दस्तावेज मामला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India