एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:42

बगदरा घाटी में अनियंत्रित बस पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

सतना, 6 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट थाना क्षेत्र की बगदरा घाटी में आज एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बस रीवा से बारातियों को लेकर उत्तर प्रदेश के शाहपुरा जा रही थी, तभी बगदरा घाटी में चालक का नियंत्रण खोने से बस पलट गई। हादसे में घायल 26 लोगों को मझगवां और सतना के शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बस दुर्घटना घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India