एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

अवैध हथियार तस्कर से 13 देशी पिस्टल, 45 कारतूस बरामद

बुरहानपुर, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में थाना खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरुका की कुल कीमत 4 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे तथा एसडीओपी नेपानगर सुरेश महाले के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खकनार…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बुरहानपुर अवैध हथियार तस्करी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 10:45
पिछला अपडेट
11/08/26 10:45
स्थान
India