एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:22

लापरवाही और घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, सेवा समाप्ति के निर्देश

बैतूल, 09 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड में योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। विभागवार समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, अनियमितता और गुणवत्ताहीन निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खराब प्रदर्शन जारी रहने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उपयंत्री, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक मौजूद रहे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल घोड़ाडोंगरी विकास कार्य समीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 12:16
पिछला अपडेट
09/09/26 12:16
स्थान
India