एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:49

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई टली

भोपाल, 21 जुलाई (वार्ता) भोपाल के बहुचर्तित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी एवं सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार को जिला अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया गया। ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि गिरिबाला सिंह ने अपनी जमानत अर्जी में स्वास्थ्य संबंधी कारणों के साथ पारिवारिक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी लगभग 100 वर्ष की मां की देखभाल के लिए उनका घर पर रहना आवश्यक है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भोपाल ट्विशा शर्मा जमानत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 13:11
पिछला अपडेट
21/07/26 13:11
स्थान
India