एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:34

डैम में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

उमरिया, 02 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में अमरपुर चौकी क्षेत्र के कुड़ी डैम में आज एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डैम में महिला का शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव परीक्षण के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. महिला शव बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/06/26 12:02
पिछला अपडेट
02/06/26 12:02
स्थान
India