एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:39

महंगी शक्कर पर विजयवर्गीय के बयान से जनता आहत, माकपा ने कहा-जख्मों पर नमक छिड़का

भोपाल, 27 अगस्त (वार्ता) राखी के त्योहार पर शक्कर की कीमतों में हुई वृद्धि और इस संबंध में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि बयान जनता की भावनाओं को आहत करने वाला और उसके जख्मों पर नमक छिड़कने वाला है। श्री सिंह ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते श्री विजयवर्गीय सरकार के प्रवक्ता भी हैं। इसलिए उनके बयान को व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि भाजपा की डॉ. मोहन यादव सरकार का आधिकारिक बयान माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. माकपा शक्कर कीमत विजयवर्गीय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 09:50
पिछला अपडेट
27/08/26 09:50
स्थान
India