एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:32

माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने शावकों को दिया जन्म

शिवपुरी 16 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में एक बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। माधव टाइगर रिजर्व के सूत्रों ने कल देर शाम यह जानकारी दी।सूत्रों के अनुसार माधव टाइगर रिजर्व की बाघिन एमटी-4 एक शावक के साथ दिखाई दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बाघिन ने कितने शावकों को जन्म दिया है। सूत्रों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व 2025 में इस बाघिन को पन्ना टाइगर रिजर्व से माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी लाया गया था।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. माधव टाइगर बाघिन शावक जन्म
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/08/26 07:16
पिछला अपडेट
16/08/26 07:16
स्थान
India