एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:12

भारतीय नौसेना बैंड दल को ढाई लाख रुपए पुरस्कार देने की मुख्यमंत्री डॉ.यादव की घोषणा

उज्जैन, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय नौसेना बैंड दल को दो लाख 50 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस दत्त अखाड़ा घाट पर राष्ट्रभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले भारतीय नौसेना बैंड दल को यह पुरस्कार देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.यादव की उपस्थिति में भारतीय नौसेना बैंड ने प्रस्तुति दी थी। बैंड की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुख्यमंत्री डॉ.यादव नौसेना बैंड पुरस्कार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/05/26 09:49
पिछला अपडेट
28/05/26 09:49
स्थान
India