एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:22

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री जुगल किशोर जी के किए दर्शन

पन्ना, 24 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जुगल किशोर जी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों और आयोजन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सं.दिनेश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुख्यमंत्री श्रीजुगलकिशोर दर्शन पन्ना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 15:22
पिछला अपडेट
24/07/26 15:22
स्थान
India