एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:53

चलते ट्रक में भीषण आग, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

मुरैना, 21 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैरियर चौराहे के समीप मंगलवार को चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। चालक और हेल्पर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में ट्रक और उसमें भरा परचूनी का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार परचूनी का सामान लेकर ट्रक राजस्थान के धौलपुर से ग्वालियर जा रहा था। वैरियर चौराहे के समीप पहुंचते ही ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुरैना ट्रक आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 10:39
पिछला अपडेट
21/07/26 10:39
स्थान
India