एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:02

मुलताई में बेसहारा मवेशियों के खिलाफ अभियान शुरू, एक दर्जन गौशाला पहुंचाए गए

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन लगभग एक दर्जन मवेशियों को पकड़कर गौशाला पहुंचाया गया। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि शहर में बेसहारा मवेशियों के कारण यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त स्थानों पर नियमित कार्रवाई कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुलताई मवेशी अभियान गौवंश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/07/26 07:43
पिछला अपडेट
12/07/26 07:43
स्थान
India