एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:58

नर्मदा तट पर युवक ने फांसी लगाई

नरसिंहपुर, 13 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने नर्मदा तट पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोटेगांव थाना क्षेत्र के मुआरघाट स्थित नर्मदा नदी किनारे मुआर गांव निवासी राजू केवट ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. युवक नर्मदा तट फांसी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/05/26 09:41
पिछला अपडेट
13/05/26 09:41
स्थान
India