एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

रतलाम रेल मंडल ने अप्रैल में टिकट जांच से 3.41 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व किया अर्जित

उज्जैन, 11 मई (वार्ता) पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अप्रैल 2026 में टिकट जांच अभियान के दौरान 3.41 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि टिकट चेकिंग टीम ने औसतन 11.37 लाख रुपए प्रतिदिन का राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि गत 29 अप्रैल 2026 को 16.56 लाख रुपए की एकल-दिवसीय सर्वाधिक आय दर्ज की गई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। विज्ञप्ति के अनुसार यह उपलब्धि मार्च 2022 में दर्ज 3.31 करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड से लगभग तीन प्रतिशत अधिक है। सं.दिनेश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. रतलाम रेल मंडल राजस्व
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/05/26 00:00
पिछला अपडेट
11/05/26 00:00
स्थान
India