एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:17

अल्प वर्षा के बीच महिलाओं ने सैरा नृत्य कर इंद्रदेव से की वर्षा की प्रार्थना

रायसेन, 15 जुलाई (वार्ता)। मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम मढ़िया गुसाई में अल्प वर्षा के बीच ग्रामीण महिलाओं ने सदियों पुरानी लोक परंपरा का निर्वहन करते हुए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पारंपरिक सैरा (डांडिया) नृत्य किया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में गांव की महिलाओं ने खेड़ापति माई और हनुमान मंदिर के सामने एकत्र होकर पारंपरिक गीतों के साथ करीब दो घंटे तक सैरा नृत्य किया। ग्रामीणों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. रायसेन वर्षा लोकपरंपरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/07/26 05:04
पिछला अपडेट
16/07/26 05:04
स्थान
India