एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:06

हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

पन्ना, 14 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दक्षिण वनमंडल पन्ना अंतर्गत पवई रेंज में शिकारपुरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना बुधवार रात लगभग 9 बजकर 35 मिनट पर प्राप्त हुई, जिसके बाद पवई वन परिक्षेत्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रारंभिक परीक्षण में तेंदुए में श्वसन, आंखों की पुतलियों की प्रतिक्रिया, सीने की गतिविधि सहित अन्य जीवन संकेत नहीं पाए गए। वन विभाग के अनुसार दुर्घटना में तेंदुए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. वाहन टक्कर तेंदुआ मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/05/26 08:48
पिछला अपडेट
14/05/26 08:48
स्थान
India