एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:23

धार में शराब कारोबारी के घर पर पथराव, दो वाहनों में तोड़फोड़

धार, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार शहर में अज्ञात बदमाशों ने एक शराब कारोबारी के घर पर पथराव कर दो चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की कैलाश नगर कॉलोनी स्थित शराब ठेकेदार विकास सिंह ठाकुर के निवास पर शुक्रवार देर रात कुछ बदमाश पहुंचे और घर पर पथराव कर पार्किंग में खड़े दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शराब कारोबारी पथराव तोड़फोड़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 12:22
पिछला अपडेट
11/07/26 12:22
स्थान
India