एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:11

शहडोल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक निलंबित

शहडोल, 23 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के प्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार यादव को आर्थिक अनियमितता के आरोपों की जांच में प्राथमिक प्रमाण मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक, भोपाल के प्रबंध संचालक मनोज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में संतोष कुमार यादव को निलंबित करते हुए रीवा की संभागीय शाखा से संबद्ध (अटैच) किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आर्थिक अनियमितता की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सं.दिनेश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शहडोल सहकारी बैंक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/07/26 08:23
पिछला अपडेट
23/07/26 08:23
स्थान
India