एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:31

पोते की मौत के सदमे में दादी की भी मृत्यु, परिवार ने साथ किया अंतिम संस्कार

शिवपुरी, 09 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग में पोते की मृत्यु के कुछ देर बाद ही सदमे में उसकी दादी की भी मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और देर शाम पोते एवं दादी का अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलारस अनुविभाग के ग्राम धामनटूक निवासी सात वर्षीय अंशुल की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला मुख्यालय शिवपुरी के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी पोता दादी मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/08/26 11:44
पिछला अपडेट
09/08/26 11:44
स्थान
India