एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:21

आपराधिक प्रकरणों के चलते व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

शिवपुरी, 25 जून (वार्ता) शिवपुरी जिला प्रशासन ने लोक शांति एवं जन सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ग्राम सतेरिया निवासी गजराज सिंह रावत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।
सूत्रों के अनुसार संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों को देखते हुए यह कार्रवाई लोक शांति और जन सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी शस्त्र लाइसेंस निरस्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/06/26 14:13
पिछला अपडेट
25/06/26 14:13
स्थान
India