एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:25

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 31 अगस्त से तीन दिवसीय शिवपुरी दौरा

शिवपुरी, 28 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से तीन दिवसीय शिवपुरी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार श्री सिंधिया ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होने के बाद 31 अगस्त की दोपहर शिवपुरी जिले पहुंचेंगे। वह दो सितंबर तक जिले के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शुभारंभ के लिए आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंधिया दो सितंबर को शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी सिंधिया जिला दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 15:09
पिछला अपडेट
28/08/26 15:09
स्थान
India