एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:32

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

सतना, 19 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले की कोलगवां कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा कर बंधक बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग किशोरी की अंशुल साहू से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि 17 अगस्त को अंशुल किशोरी को अपने साथ घुमाने ले गया। बाद में अंशुल और उसके साथी सचिन रावत ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सतना नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/08/26 08:01
पिछला अपडेट
19/08/26 08:01
स्थान
India