एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:17

ट्रक से टकराई यात्री बस, आधा दर्जन से अधिक घायल

सतना, 29 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बुधवार को एक निजी यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना से चित्रकूट जा रही कामदगिरी ट्रेवल्स की बस मझगवां थाना क्षेत्र में आरटीओ बैरियर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए निकट के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सतना सड़क दुर्घटना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 10:19
पिछला अपडेट
29/07/26 10:19
स्थान
India