एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचने वाला शिक्षक निलंबित

सागर, 24 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया, विकासखंड रहली में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा प्रस्तुत नोटशीट एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई। कलेक्टर के प्रस्ताव के अनुसार शिक्षक के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहली के माध्यम से जांच कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में शिक्षक के शराब का सेवन कर विद्यालय पहुंचने, स्कूल का वातावरण दूषित करने तथा छात्र-छात्राओं को परेशान करने सहित अन्य अनियमितताओं संबंधी शिकायतें प्रमाणित पाई गईं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सागर शिक्षक निलंबन शराब सेवन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 13:27
पिछला अपडेट
24/08/26 13:27
स्थान
India