एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया मनोज कुमार ने

(जन्मदिवस 24 जुलाई के अवसर पर)मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में मनोज कुमार का नाम ऐसे फिल्मकार-अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया। 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने अपने सशक्त अभिनय और देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों के बल पर भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट स्थान बनाया। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने ऐसी कई यादगार फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया, जिन्होंने उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से अमर कर दिया। मनोज कुमार का मूल नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन मनोज देशभक्ति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 07:46
पिछला अपडेट
24/07/26 07:46
स्थान
India