एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 20:12

इस साल महाराष्ट्र में 'सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल' प्रतियोगिता के लिए 432 आवेदन जमा हुए

नासिक, 13 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत पी.एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी की ओर से आयोजित 'महाराष्ट्र राज्य सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल प्रतियोगिता 2026' के लिए राज्यभर से कुल 432 मंडलों ने आवेदन जमा किए हैं। इनमें सबसे अधिक 52 आवेदन ठाणे जिले से प्राप्त हुए हैं। इस प्रतियोगिता का दायरा पिछले वर्ष से तालुका स्तर तक बढ़ाया गया था। इस वर्ष पहली बार प्रतियोगिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भी विस्तारित किया गया है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रेणियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नासिक गणेशोत्सव प्रतियोगिता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 19:21
पिछला अपडेट
13/09/26 19:21
स्थान
India