एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:59

डोंबिवली अस्पताल हमला मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट से शिवसेना पार्षद म्हात्रे को सशर्त जमानत

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को डोंबिवली अस्पताल हमला मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया और मामले को त्वरित सुनवाई के लिए कल्याण की फास्ट-ट्रैक अदालत में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। अदालत ने जमानत की शर्त के रूप में निर्देश दिया कि आरोपपत्र दाखिल होने तक पार्षद म्हात्रे महाराष्ट्र की सीमा से बाहर रहेंगे। कुछ सप्ताह पहले उच्च न्यायालय ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर कल्याण मजिस्ट्रेट अदालत से म्हात्रे को मिली जमानत रद्द कर दी थी। मौजूदा घटनाक्रम उसी के बाद सामने आया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय पार्षद जमानत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/08/26 09:26
पिछला अपडेट
07/08/26 09:26
स्थान
India