एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:48

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई के रेस्तरां के खिलाफ एफडीए का आदेश किया रद्द

मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को नवी मुंबई के एक बार और रेस्तरां का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) के फैसले को रद्द करते हुए तर्क दिया कि रेस्तरां खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहा है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखाड की खंडपीठ ने एफडीए के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें नियमों के शत-प्रतिशत पालन का प्रमाण-पत्र जारी करने के बावजूद निलंबन जारी रखा गया था। अदालत ने रेस्तरां मालिक को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जुर्माना लगाने का संकेत दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बॉम्बे हाई कोर्ट एफडीए
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/08/26 14:35
पिछला अपडेट
03/08/26 14:35
स्थान
India