एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:12

ऋचा चड्ढा ने नए नॉन-फिक्शन शो 'मुसाफिरी' का किया ऐलान, अगस्त में होगा यूट्यूब पर प्रीमियर

मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा ने अपने नए नॉन-फिक्शन यूट्यूब शो 'मुसाफिरी' की घोषणा की है। यह ट्रैवल बेस्ड सीरीज अगस्त में यूट्यूब पर प्रीमियर होगी। ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन्स स्टूडियोज के तहत इस शो को तैयार किया है। इससे पहले बतौर निर्माता उनकी फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और इसे इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड भी मिला था। 'मुसाफिरी' में ऋचा अलग-अलग जगहों की यात्रा करेंगी और वहां की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं और स्थानीय लोगों की कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करेंगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन ऋचा मुसाफिरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 10:28
पिछला अपडेट
29/07/26 10:28
स्थान
India