एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:06

'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर से पहले जारी हुए चार दमदार पोस्टर

मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता)बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर लॉन्च से पहले निर्माताओं ने फिल्म के चार नए और दमदार पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर्स में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फज़ल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) नजर आ रहे हैं।फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर से दो दिन पहले जारी किए गए इन पोस्टर्स ने 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर्स में फ्रेंचाइज़ी के चर्चित किरदारों की वापसी को रेखांकित किया गया है, जो लंबे समय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन मिर्जापुर: द मूवी पोस्टर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 07:15
पिछला अपडेट
10/08/26 07:15
स्थान
India