एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:54

मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र दिवस समारोह

मुंबई, 01 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने शुक्रवार सुबह मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र राज्य के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत बजाए गए।
इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी श्रीमती सुधा देव वर्मा; राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नरनावारे; राज्यपाल के संयुक्त सचिव एस. राममूर्ति; राज्यपाल के कार्य नियंत्रक डॉ. निशिकांत देशपांडे; और लोक भवन तथा राज्य पुलिस के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
अभय जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र दिवस समारोह मुंबई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/05/26 00:00
पिछला अपडेट
01/05/26 00:00
स्थान
India