एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

वर्धा के पास कार और ट्रक की टक्कर से आग लगी , छह लोगों की मौत

वर्धा, 20 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सोमवार तड़के एक कंटेनर ट्रक के पलटने और अन्य ट्रक के कार को टक्कर मार देने के बाद आग लग गयी जिससे छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गयी। इससे कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों, ट्रक चालक और उसके सहयोगी की झुलसकर मौत हो गयी। शुरुआती जांच के अनुसार, इससे पहले एथेनॉल से भरा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र दुर्घटना मौतें
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 13:57
पिछला अपडेट
20/07/26 13:57
स्थान
India