एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:37

महाराष्ट्र : द्वितीय विश्व युद्ध के पोलिश शरणार्थियों के स्मारक को श्रद्धांजलि देने आया प्रतिनिधिमंडल

कोल्हापुर, 8 अगस्त (वार्ता) पोलैंड का एक उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के वलिवड़े गांव स्थित उस ऐतिहासिक स्मारक को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को यहां पहुंचा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों के लिए आश्रय स्थल रहा था। इसके अलावा यह प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित 'मानवता और शांति संग्रहालय' परियोजना का निरीक्षण भी करेगा। पोलैंड की संसद (सेज्म) की वरिष्ठ सदस्य और 'पोलैंड-भारत संसदीय समूह' की अध्यक्ष सुश्री किंगा गाजेवस्का के नेतृत्व वाले आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में भारत में पोलैंड के राजदूत पिओत्र एंटोनी स्वितातलास्की और मुंबई में पोलिश महावाणिज्य दूत टोमाश विलगोमास भी शामिल हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र पोलिश प्रतिनिधिमंडल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 14:32
पिछला अपडेट
08/08/26 14:32
स्थान
India