एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:18

मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत के आसार

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) मुंबई और कोंकण क्षेत्र को जुलाई की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद अब लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में इस क्षेत्र में कोई नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत नहीं हैं, जिसके कारण आगामी सप्ताह में बारिश की गतिविधियां धीमी रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में अगले सात दिनों के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है और विदर्भ को छोड़कर राज्य के किसी भी अन्य क्षेत्र के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुंबई बारिश अनुमान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/07/26 08:52
पिछला अपडेट
12/07/26 08:52
स्थान
India