एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:15

'स्वरसाम्राज्ञी आशा भोसले संगीत जीवन गौरव पुरस्कार' की होगी शुरुआत

मुंबई, दो जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार गायन और संगीत के क्षेत्र में असाधारण आजीवन योगदान देने वाले प्रख्यात और प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित करने के लिए 'स्वरसाम्राज्ञी आशा भोसले संगीत जीवन गौरव पुरस्कार' की शुरुआत करेगी।

इस बात की घोषणा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने गुरुवार को विधानसभा में एक बयान के माध्यम से की। इस पुरस्कार के तहत गायन और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक शॉल और एक स्मृति चिह्न शामिल होगा।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
स्वरसाम्राज्ञी आशा भोसले संगीत जीवन गौरव पुरस्कार की होगी शुरुआत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/07/26 17:58
पिछला अपडेट
02/07/26 17:58
स्थान
India