एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:13

लखनऊ में वकीलों पर हुये बल प्रयोग के विरोध में सड़क पर उतरे रायबरेली के अधिवक्ता

रायबरेली, 18 मई (वार्ता) लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने की घटना के विरोध में सोमवार को रायबरेली के अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और अन्य बार संगठनों के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ स्थित सिविल कोर्ट परिसर के बाहर नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिवक्ताओं के चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया तथा विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अधिवक्ता विरोध रायबरेली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 14:31
पिछला अपडेट
18/05/26 14:31
स्थान
India